राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में सहभागिता
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सीओडी, जबलपुर की छात्रा एंजल रजक ने केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी (RSBVP) में सहभागिता कर विद्यालय को गौरवान्वित किया।
RSBVP का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, रचनात्मकता, नवाचार एवं समस्या-समाधान की क्षमता विकसित करना तथा उन्हें विज्ञान के माध्यम से दैनिक जीवन की समस्याओं के समाधान हेतु प्रेरित करना है।